Xiaomi ने पिछले साल नवंबर में अपने रेडमी नोट 13 सीरीज के तहत Redmi Note 13R Pro चीन में लॉन्च किया था। इसमें 108MP कैमरा और 12GB रैम थी। वहीं आज कंपनी ने इस मोबाइल का छोटा वर्जन Redmi Note 13R भी चीन में लॉन्च कर दिया है। यह एक मिड-रेंज बजट मोबाइल फोन है।
Redmi Note 13R स्पेसिफिकेशन्स
विशेषता | विवरण |
---|---|
स्क्रीन साइज | 6.79 इंच |
स्क्रीन टेक्नोलॉजी | एफएचडी+ |
रिफ्रेश रेट | 120हर्ट्ज़ |
प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 |
रैम | 12जीबी |
स्टोरेज | 512जीबी |
रियर कैमरा | 50मेगापिक्सेल डुअल |
बैटरी | 33वॉट 5,030एमएएच |
स्क्रीन : रेडमी नोट 13R में 6.79 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2460 x 1080 पिक्सल है। यह एलसीडी पैनल वाली स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 550nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर : रेडमी ने अपने नए नोट फोन को HyperOS पर लॉन्च किया है। इसमें 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स का Snapdragon 4 Gen 2 आक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.3 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड पर चलता है।
मैमोरी : नोट 13आर के लॉन्च होने पर 6जीबी आरएम, 8जीबी आरएम और 12जीबी आरएम वेरिएंट्स उपलब्ध हैं। इनमें 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स हैं। यह मोबाइल LPDDR4X आरएम और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक का इस्तेमाल करता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए यह फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP अल्ट्रा-क्लियर मेन लेंस है जो 2MP मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, Redmi Note 13R में 8MP सेल्फी कैमरा है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Redmi Note 13R 5G फोन 5,030mAh की बैटरी का समर्थन करता है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
अन्य फीचर्स : रेडमी नोट 13आर में 3.5मिमी हेडफोन जैक है। यह IP53 रेटिंग के साथ आता है। इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे ब्लूटूथ, वाईफाई भी हैं। फोन की मोटाई 8.32मिमी है।
Redmi Note 13R Price
रेडमी नोट 13आर की चीनी वेबसाइट पर कुल 5 वेरिएंट्स लिस्ट हुए हैं। इसका बेस मॉडल 6जीबी आरएम + 128जीबी स्टोरेज के साथ है जिसकी कीमत 1399 युआन है, यानी लगभग 16,399 रुपये। वहीं, मोबाइल का बड़ा 12जीबी आरएम + 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2199 युआन में लॉन्च हुआ है, जो भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 25,799 रुपये का है।