Motorola की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में से एक है। उनका नया फोन Edge 50 Ultra शायद जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसको Edge 50 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
इस सीरीज में लगभग तीन स्मार्टफोन हो सकते हैं। कुछ दिन पहले ही Motorola Edge 50 Pro का लॉन्च भी हो चुका है। और हाल ही में Edge 50 Fusion को भी ऑनलाइन देखा गया था।
Motorola Edge 50 Ultra टीजर
Android Headlines की रिपोर्ट में बताया गया है कि Motorola Edge 50 Ultra को तीन रंगों में उपलब्ध किया जा सकता है – Beige, Peach और Black। इस रिपोर्ट में उसकी डिजाइन भी दिखाई गई है। इसे कुछ चुनिंदा बाजारों में Moto X50 Ultra के नाम से भी पेश किया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन को कंपनी ने चीन में टीजर के रूप में पेश किया है। Motorola Edge 50 Ultra की लॉक स्क्रीन पर ‘3 अप्रैल’ की तिथि दिखाई गई है।
कंपनी की Edge 50 Pro को भी उसी दिन लॉन्च किया जाना है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Edge 50 Ultra को इस सीरीज के Pro मॉडल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। और साथ ही, Motorola Edge 50 Fusion भी लाया जा सकता है।
Motorola Edge 50 Ultra डिजाइन
कंपनी के Edge 50 Ultra का डिजाइन Edge 50 Pro के साथ समान है। इसके Peach और Black कलर्स के वेरिएंट्स में फॉक्स लेदर बैक पैनल देखा गया है।
ये वेरिएंट्स ग्लॉसी फिनिश और रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ हैं। Beige वेरिएंट में टेक्सचर्ड रियर पैनल है। Motorola Edge 50 Ultra का रियर कैमरा आइलैंड बैक पैनल के दाएं कोने पर है।
Motorola Edge 50 Ultra कैमरा
इसमें तीन कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसकी कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। इसमें लेजर ऑटोफोकस सपोर्ट भी हो सकता है।
इस स्मार्टफोन में कर्व्ड OLED डिस्प्ले हो सकता है। इसके दाएं कोने पर पावर बटन और वॉल्यूम बटन होंगे। इसके नीचे SIM ट्रे, USB Type-C पोर्ट, एक माइक, और स्पीकर्स हो सकते हैं।
यह भी पढ़े –
- Motorola Edge 40 Pro: सिर्फ ₹12,999 में, लाखों के अंदर, 6000mAh Battery और 512GB Storage के साथ AMOLED Display वाला धांसू 5G Smartphone
- Motorola के इस नए लॉन्च Phone से iPhone को लगा बड़ा धक्का, गजब की कैमरा क्वालिटी तथा दमदार प्रोसेसर वाला Moto E32s स्मार्टफोन, जाने कीमत !
Motorola Edge 50 Ultra की कीमत
रिपोर्ट में कहा गया है कि Motorola Edge 50 Ultra की कीमत लगभग 999 डॉलर हो सकती है। इस स्मार्टफोन के साथ तीन साल के OS अपग्रेड भी मिल सकते हैं। इसमें Android 14 पर आधारित Hello UI इंटरफेस हो सकता है।
1 thought on “Motorola Edge 50 Ultra: लॉन्च हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा के साथ!”