Free Phone Gift
Mobiles Review

Mobiles Offer DealJust Launched MobileUpcoming Mobile 2024About-UsPrivacy Policy

Hemant Soren News : हेमंत सोरेन हो सकते हैं अरेस्ट,पत्नी को बनाया जा सकता है CM

By Vinay Maurya

Published on:

Free Phone Gift Join Now
join Telegram Group Join Now

Hemant Soren News:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 40 घंटे बाद एकाएक रांची पहुंचे। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और सत्तारूढ़ गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक ली। सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि हेमंत अपनी जगह पत्नी कल्पना को मुख्यमंत्री पद सौंप सकते हैं।

बड़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

सोरेन से ईडी की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए रांची में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। सीएम आवास, राजभवन और ईडी दफ्तर के 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

Hemant Soren News: क्या है मामला

BJP प्रवक्ता जफर इस्लाम ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 10-20 हजार करोड रुपए की घोटाले का गंभीर आरोप लगाया है। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भ्रष्ट्र अफसर से मिली भगत की से मुख्यमंत्री ने गैर कानूनी तरीके से कई प्रॉपर्टी अपने नाम कराई उन्होंने सबूत के तौर पर मीडिया को वीडियो भी दिखाया।

Hemant Soren News :हेमंत सोरेन ने किया पलटवार

हेमंत सोरेन ने ED का यह आरोप राजनीति से प्रेरित बताया और कहा की राज्य सरकार को तंग करने के लिए केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा पूछताछ के संबंध में केंद्रीय एजेंसी उनका बयान दर्ज करने पर जिस तरह जोर दे रही है उसे दुर्भावना की गंध आ रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को यानी आज वह अपने राज्य आवास पर ED की टीम से मिलेंगे वहीं बैठक खत्म होने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा सांसद महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भगोड़ा बता कर भाजपा ने अराजकता फैला कर माहौल खराब हो गया था। जिसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई इस दौरान सीएम ने कहा डरने की कोई बात नहीं वह आ गए हैं। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा सभी विधायक बैठक में मौजूद थे सभी ने अपनी एकता का परिचय दिया सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री सोरेन के नेतृत्व में अपना भरोसा दिखाया हम भाजपा को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंचने देंगे।

Hemant Soren News :पहले भी हो चुकी है पूंछताछ

आपको बता दें कि ED द्वारा हेमंत सोरेन से पहले भी 7 घंटे पूछताछ की जा चुकी है।जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा समन भेजा गया है। उनसे 31 जनवरी को उपलब्ध होने के बारे में बताने को कहा गया था शनिवार को ही मंसूरी से दिल्ली पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद ED की टीम दिल्ली उनके आवास पर उनसे पूछताछ के लिए पहुंचे थे,लेकिन हेमंत सोरेन वहां भी नहीं मिले बताया गया है कि वह रांची स्थित आवास पर मिलेंगे।

Also Read :- Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारूकी बने ‘Big Boss-17’ के विनर, Trophy के साथ मिले लाखों रुपये

Free Phone Gift Join Now
join Telegram Group Join Now

Leave a Comment