Oppo ने हाल ही में एक धमाकेदार घोषणा की है जिसने फोल्डेबल फोन मार्केट में हलचल मचा दी है। अपने फ्लैगशिप फ्लिप फोन, Oppo Find N3 Flip की कीमत में कंपनी ने आधे से भी ज्यादा की कटौती कर दी है।
यह फोन अक्टूबर 2023 में 94,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह सिर्फ 49,999 रुपये में उपलब्ध है। इतनी बड़ी छूट के साथ,
Oppo Find N3 Flip उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन गया है जो फोल्डेबल फोन टेक्नॉलजी का अनुभव लेना चाहते हैं, लेकिन प्रीमियम स्मार्टफोन की ऊंची कीमत चुकाने से बचते हैं।
Oppo Find N3 Flip सिर्फ फोल्डेबल होने के लिए ही आकर्षक नहीं है, बल्कि इसके स्पेसिफिकेशन्स भी दमदार हैं। आइए देखें Find N3 Flip के कुछ प्रमुख विशेषताओं पर एक नजर डालते हैं।
Oppo Find N3 Flip Display
जब आप फोन को फोल्ड करते हैं, तो आपको एक सुविधाजनक 3.26-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो नोटिफिकेशन देखने और छोटे कार्यों को करने के लिए काफी है।
फोन को खोलने पर 6.8-इंच की बड़ी और खूबसूरत 120Hz AMOLED स्क्रीन सामने आती है, जो मनोरंजन और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन है।
Oppo Find N3 Flip Camera
इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 32MP टेलीफोटो लेंस शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम है। 32MP का फ्रंट कैमरा भी बेहतरीन सेल्फीज के लिए तैयार है।
Oppo Find N3 Flip Performance
लेटेस्ट हाई-एंड Mediatek डाइमेंशन 9200 चिपसेट से लैस यह फोन रोजमर्रा के कार्यों से लेकर गेमिंग तक सभी कामों को आसानी रूप से चलाता है।
12GB RAM के साथ Multitasking में आपको कभी भी दिक्कत नहीं आएगी और 256GB स्टोरेज आपके सभी जरूरी एप्स, फोटोज, और वीडियोज को स्टोर करने के लिए काफी है।
Oppo Find N3 Flip Battery
अगर बात करे इसकी बैटरी की तो इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है जो आपको पूरे दिन आसानी से चलेगी। 44W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ, फोन को कुछ ही समय में फिर से इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।
Oppo Find N3 Flip Software
यह फोन Android 14 पर आधारित ColorOS 14 पर चलता है, जो लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
Oppo Find N3 Flip Price and Offer Details
Oppo ने हाल ही में Find N3 Flip की कीमत में भारी कटौती की है। लॉन्च के समय 94,999 रुपये में मिलने वाला यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर केवल 49,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह 50% से भी ज्यादा की छूट है। इसके अलावा, आप Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक, SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1,000 रुपये तक की तत्काल छूट और SBI क्रेडिट कार्ड EMI पर 1,250 रुपये तक की 10% तत्काल छूट का भी लाभ उठा सकते हैं।