Google Pixel 8a Price in India : गूगल पिक्सल 8a स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन गूगल पिक्सल 8 सीरीज का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। इसमें कई अच्छे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स हैं। जैसे कि 64 मेगापिक्सल कैमरा, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और Tensor G3 चिपसेट।
गूगल एक अमेरिकन स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है और हाल ही में उन्होंने गूगल पिक्सल पॉइंट को भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की बहुत अच्छी बिक्री हुई है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि गूगल पिक्सल 8a की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं।
Google Pixel 8a Price in India
गूगल के इस फोन की कीमत के बारे में बात करें तो यह फोन भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। पहला वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ है और इसकी कीमत ₹52,999 से शुरू होगी। दूसरा वेरिएंट 256 जीबी स्टोरेज के साथ है और इसकी कीमत ₹59,999 से शुरू होगी।
गूगल ₹4000 का बैंक ऑफर दे रहा है और नंदा बैंक पर नो कॉस्ट एमआई का भी ऑप्शन है। इसके साथ ही आप ₹9000 का एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं।
Google Pixel 8a Specification
एंड्रॉयड 14 पर यह फोन बेहद बेहतरीन है, इसमें Tensor G3 चिपसेट और 120 Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। और अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेबल बॉक्स में देखें।
विशेषता | विवरण |
---|---|
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 14 |
रिफ्रेश रेट | 120 हर्ट्ज |
ब्राइटनेस | 18000 निट्स |
डिस्प्ले | 6.1 इंच |
प्राइमरी कैमरा | 64MP, 8X ज़ूम |
सेल्फी कैमरा | 13MP |
बैटरी | 4492 mAH |
चार्जर | 18W फास्ट चार्जिंग |
स्टोरेज | 128GB / 256GB |
चिपसेट | Tensor G3 |
Google Pixel 8a Diaplay
गूगल के इस फोन में 6.1 इंच, FHD+ OLED का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और 1400 नीड्स एचडीआर ब्राइटनेस और 2000 नीड्स की पिक ब्राइटनेस दिया गया है। इस फोन में 4492 mAH की बैटरी देखने को मिल रही है।
Google Pixel 8a Camera
गूगल पिक्सल 8a में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जो 8x ज़ूम कर सकता है। इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी है, जो 120 डिग्री तक फील्ड व्यू को कैप्चर कर सकता है।
Google Pixel 8a Battery
इस फोन में 4492 mAH की बैटरी है और एक 18 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। गूगल का दावा है कि इस फोन को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 24 से 72 घंटे का बैकअप दे सकती है। इस फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Google Pixel 8a Storage
इस फोन में 128 जीबी और 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है, जो इसे तेजी से चलाने और डेटा को सेव रखने के लिए उपयोगी बनाता है।